Rajasthan Medical Field Recruitment 2023 राजस्थान में 32000 पदों पर नई भर्ती होगी गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan Medical Field Recruitment 2023 राजस्थान में 32000 पदों पर नई भर्ती होगी जिसके लिए गहलोत सरकार ने मंजूरी दे दी है। Rajasthan Medical Field New Vacancy 2023 के लिए हाल ही में गहलोत सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है जिसके अनुसार Medical Field Recruitment 2023 में 32000 पदों पर मेडिकल फील्ड में भर्ती की जाएगी। यह अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। इसके अनुसार राजस्थान में मेडिकल फील्ड में काफी समय बाद 31827 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव पर स्वीकृति मिली है। इसमें 1765 चिकित्सक, 7860 नर्सिंग ऑफिसर, 2880 फार्मासिस्ट, 1090 सहायक रेडियोग्राफर, 3739 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं 2205 लैब टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें 19539 नियमित पद एवं 12288 पद संविदा पर भर्ती की जाएगी।
सरकारी नेटवर्क के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click Here – SarkariNetwork Whatsapp Group
![]() |
Rajasthan Medical Field Recruitment 2023 |
Rajasthan Medical Field Recruitment 2023 For 32000 Posts
Rajasthan Medical Field Recruitment 2023 राजस्थान चिकित्सा विभाग के क्षेत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा काफी लंबे समय बाद 32000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए मंजूरी प्रदान की गई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने मेडिकल क्षेत्र में 31827 पदों के लिए प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई है जिसमें 19539 पद नियमित रखे गए हैं जबकि 12288 संविदा के पदों को रखा गया है।
इस भर्ती में टोटल 25 हजार से अधिक लोगों को बोनस अंक मिलेगा। जिन्होंने इन विभागों में कोविड (मार्च 2020 से मार्च 2022) में संविदा या अस्थाई तौर पर कार्य किया था। संविदा या आवश्यक अस्थाई आधार पर नियुक्त कार्मिकों को 2 वर्ष से कम कार्य अवधि पर 15 अंक, 2 से 3 वर्ष की कार्य अवधि पर 20 अंक और 3 वर्ष या इससे अधिक कार्य अवधि पर 30 बोनस अंक प्रदान किये जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस निर्णय से स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
इस निर्णय से कोविड-19 के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले सहायकों व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को इससे नौकरी का अवसर मिलेगा। चिकित्सा विभागों में रिक्त संविदा पदों पर ‘राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स-2022’ के तहत भर्ती की जाएगी.
Join WhatsApp Group | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Check All Latest Jobs | SarkariNetwork.net |