Rabi Crops MSP 2024-25: केंद्र सरकार ने बढ़ाई गेहूं, सरसों, चना व अन्य फसलों की एमएसपी MSP

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रबी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य 2024-25: किसानों के लिए खुशखबरी है कि केन्द्र सरकार द्वारा रबी फसल में गेहूं, सरसों सहित अन्य कुल 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी की गई है। केंद्र सरकार ने रबी की फसलों – गेहूं, कैनोला – सरसों, जौ, चना, मसूर और कुसुम के फूल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (Rabi Crops MSP 2024-25) में 2% से लेकर 7% यानी की लगभग 105 रुपए से लेकर 425 रुपए तक की बढ़ोतरी की है।

Rabi Crops MSP 2024-25 – न्यूनतम समर्थन मूल्य 2024-25 में बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने किसानों को दीवाली का तोहफा देते हुए

केंद्रीय मंत्रिमंडल की 18 अक्टूबर 2023 (बुधवार) को हुई बैठक में मार्केटिंग सीजन 2024-25 के लिए रबी फसलों की एमएसपी (minimum support price) में वृद्धि को मंजूरी प्रदान कर दी है। गेहूं की एमएसपी में 150 रुपये प्रति क्विंटल व सरसों की एमएसपी में 200 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।

केंद्र सरकार ने बढ़ाई गेहूं, चना, सरसों सहित अन्य फसलों की MSP

सरकार द्वारा की गई बैठक में किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में 2% से 7% की वृद्धि कर किसानों को दिवाली का उपहार दिया गया है। रबी की कुल 6 फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि की गई है। गेहूं की MSP 2024-25 में गेहूं की कीमत 2275 रुपए हो गई है।

मतलब अब गेहूं को सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपए प्रति क्विंटल से खरीदा जाएगा। आगे आप सभी रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2024-25 (Rabi Crops MSP 2024-25) देखें।

Rabi Crops MSP 2024-25 (न्यूनतम समर्थन मूल्य 2024-25)

Rabi Fasal MSP List 2024 (Nyuntam Samarthan Mulya): सरकार द्वारा रबी फसल 2024-25 MSP में की गई बढ़ोतरी के बाद गेहूं का न्यूनतम समर्थ मूल्य 2275 रुपए, चना 5440 रुपए, सरसों 5650 रुपए, जौ 1850 रुपए, कुसुम 5800 रुपए व मसूर का मूल्य 6425 रूपये प्रति क्विंटल हो गया है। रबी सीजन 2024-2025 के लिए प्रमुख कृषि उत्पादों के सरकारी मूल्य (Rabi Crops MSP 2024) की विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दी गई Rabi Crops MSP 2024-25 List को देखें।

फसल का नामनया MSP 2024-25पुराना MSP 2023-24बढ़ोतरी
गेहूं2275 रुपये/क्विंटल2125 रुपये/क्विंटल150 रुपये/क्विंटल
जौ1850 रुपये/क्विंटल1735 रुपये/क्विंटल115 रुपये/क्विंटल
चना5440 रुपये/क्विंटल5335 रुपये/क्विंटल105 रुपये/क्विंटल
मसूर6425 रुपये/क्विंटल6000 रुपये/क्विंटल425 रुपये/क्विंटल
सरसों5650 रुपये/क्विंटल5450 रुपये/क्विंटल200 रुपये/क्विंटल
कुसुम के फूल5800 रुपये/क्विंटल5650 रुपये/क्विंटल150 रुपये/क्विंटल

Rabi Crops MSP 2024-25 निष्कर्ष

किसानों के लिए रबी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य 2024-25 (Rabi Crops MSP 2024-25) के लिए कैबिनेट द्वारा लिया गया फैसला सराहनीय तो है लेकिन क्या यह किसानों के लिए मददगार होगा? इसका जवाब आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment